जौनपुर। विकासखंड महाराजगंज स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डालूपुर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास का संदेश दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन की गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्व के महत्व के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी दी। विद्यालय परिसर में बच्चों ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम ने बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
No comments
Post a Comment