जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय गोठवा में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों से आकर्षक रक्षाबंधन थीम पर रंगोली सजाई।
रंगोली में “Happy Rakshabandhan” लिखकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के इस पवित्र पर्व का संदेश दिया गया। बच्चों की सुंदर कलाकृति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव और खुशी का माहौल रहा।
No comments
Post a Comment