राज्यमंत्री के कार्यालय में सुनी गयी 'मन की बात'

जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के कार्यालय पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 137वां एपिसोड सुना गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, खेतासराय मंडल के वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद पांडेय, कार्यालय प्रभारी डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल भी मौजूद रहे।
इस दौरान मौके पर बूथ संख्या 421 के मौजूद दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मन की बात सुनी। मन की बात में प्रधानमंत्री ने युवाओं और जेन जेड पर बात किया। साथ ही देश की युवा पीढ़ी और उनके नए विचारों, नवाचार तथा देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी पर चर्चा किया। प्रधानमंत्री ने जीवन में करुणा और संतोष के महत्व को रेखांकित किया तथा समाज में आपसी सद्भाव व सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस दौरान देश-विदेश से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जन-हित के विषयों पर भी विचार साझा किये गये। इस अवसर पर पीआरओ मनीष श्रीवास्तव, कार्यालय व्यवस्थापक धर्मपाल कन्नौजिया, आशुतोष अस्थाना, आकाश शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home