विद्यालय की ओर से बच्चों को शैक्षिक सामग्री का वितरण

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय लोनियापट्टी में विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं पेंसिल बॉक्स सहित आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सामग्री का वितरण मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने अपने हाथों से बच्चों को किया।

मुख्य अतिथि के हाथों शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विपुल उपाध्याय ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई को आसान बनाना है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home