लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' का 7वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विगत 7 वर्षों से सेवा के प्रति संकल्पित कार्य निर्बाध रूप से जारी है। संस्था वृहद सेवा कार्यों के नये आयाम गढ़ रही है और समाज मे अमित छाप छोड़ रही है। कार्यक्रम की शुरुआत लॉयनेस सीमा चक्रवाल के ध्वज वंदना से हुई जिसके उपरांत संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने अथितियों सहित संस्था सदस्यों का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दिया। इसके बाद संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, वर्तमान अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह सहित अन्य चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुये पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने संस्था की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा करते हुये संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक सदस्यों ने भी अपने संस्मरणों को बताया। कोषाध्यक्ष डा. चन्दन गुप्ता ने गुड पे सदस्यों को गुड पे अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया। संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने सभी सदस्यों को गिफ्ट व अंगवस्त्रम प्रदान कर समानित किया।
सचिव हफीज शाह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दिया और आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुये बताया कि राजमहल में बिज़नेस एक्सपो का आयोजन किया जायेगा जो जौनपुर का सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, आशीष चौरसिया, देवानन्द श्रीवास्तव, नीरज सिंह, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. विकास रस्तोगी, इं. हसन अब्बास, राजीव गुप्ता, सुनील कन्नौजिया, जगदीश मौर्या, विनय बरौतिया, अंजनी प्रजापति, जगन्नाथ मोदनवाल, योगेन्द्र सिंह, संतोष गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, रामकृपाल जायसवाल, मनीष मौर्या, रत्नेश शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थित रही।
महिला सदस्य यवनिका सिंह, डॉ अर्चना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, आराधना सिंह, रितु त्रिपाठी, सुषमा सोनकर, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, रेखा सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, सरिता मिगलानी, ज्योति जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया, वन्दना गुप्ता, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कन्नौजिया, शोभा सिंह भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक शरद टण्डन व लॉयनेस साक्षी टण्डन ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home