जौनपुर जनपद के मछलीशहर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत तिलौरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ में दिनांक 02 अप्रैल 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) मैडम का विद्यालय में आगमन हुआ, जहां उन्होंने बच्चों के नामांकन अभियान और अंक पत्र वितरण समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को उनकी रैंकिंग के आधार पर BDO मैडम द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा मैडम ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं अत्यंत होनहार और मेहनती हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय सभी 19 मानकों (पैरामीटर) पर संतृप्त है और यहां के अभिभावकों व बच्चों का पूरा सहयोग मिलता है। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समर्पण के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की लगन और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की।
विद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि नए शैक्षिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करें। विद्यालय परिवार सभी का हार्दिक स्वागत करता है।

No comments
Post a Comment