जौनपुर। थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम देवरिया, पोस्ट बरपुर निवासी अभयराज यादव और उदयराज की करीब दो एकड़ सरसों की फसल अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा आग लगाए जाने से जलकर राख हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि किसानों ने अपनी सरसों की फसल काटकर मड़ाई के लिए खेत में ही इकट्ठा कर रखी थी। इसी दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखी पूरी फसल जलकर राख हो गई।
खेत से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। काफी देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक पूरी सरसों की फसल जल चुकी थी।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 100 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। साल भर की मेहनत से तैयार फसल के जल जाने से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो

No comments
Post a Comment