निरक्षरता का कलंक मिटाने को हजारों ने दी साक्षरता परीक्षा, महिलाओं की भागीदारी रही अधिक

जौनपुर। जनपद जौनपुर में रविवार 15 मार्च 2026 को राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन जिले के 21 विकास खंडों तथा 1 नगर क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया।
इस परीक्षा में कुल 12,648 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 8,561 महिलाएं और 4,087 पुरुष शामिल रहे। आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही, जो साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सत्येंद्र गुप्ता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी/एआरपी, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नोडल प्रधानाध्यापक सहित चित्रसेन चौहान, विकास गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी।

No comments

Post a Comment

Home