जापानी तकनीक का 'कंगन पानी' बताये गये लाभकारी

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के गेट के बगल में स्थित कंगन पानी कार्यालय पर कंगन पानी को लेकर व्यावसायिक सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां डा राजेंद्र प्रसाद गौतम ने यह पानी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक बताये जा रहे हैं। साथ ही आगे कहा कि नियमित रूप से कंगन पानी के सेवन से कई बिमारियों में लाभ होने का दावा किया गया है। 3 माह तक सेवन करने से सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं। कंगन वाटर कार्यालय से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी प्रतिदिन पानी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डॉ. अवधेश मौर्य ने बताया कि यह पानी शरीर को गहराई तक हाइड्रेट कर ऊर्जा प्रदान करता है तथा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इस अवसर पर विनोद मौर्य, डा राजेंद्र प्रसाद गौतम, अनिल पाल, डाॅ अवधेश मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन नागेन्द्र पाल ने किया।

No comments

Post a Comment

Home