7 फरवरी को यूटा द्वारा दिए गए ज्ञापन पर संज्ञान, विभाग ने जारी किए निर्देश


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूटा), रजि.-1739 द्वारा 7 फरवरी 2026 को चयन वेतनमान निर्धारण एवं नियमित वेतन भुगतान के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

संघ के प्रांतीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह चंदेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया था कि वर्ष 2025 में सेवा के 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए जनवरी 2026 में स्वीकृत चयन वेतनमान का ऑनलाइन सेवा पुस्तिका में अंकन एवं वेतन वेरिएशन की कार्यवाही कई विकास खंडों में लंबित है, जिससे शिक्षकों को वेतन लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, जौनपुर द्वारा 21 फरवरी 2026 को समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं नगर शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत हो चुका है, उनका नियमानुसार ऑनलाइन सेवा पुस्तिका में अंकन कराते हुए वेतन लॉक से पूर्व वेरिएशन सुनिश्चित किया जाए।

विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने पर यूटा पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि शीघ्र ही सभी पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिल सकेगा और नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित होगा।

No comments

Post a Comment

Home