निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना तथा थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई एवं अनुशासन पुलिस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई। साथ ही शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
No comments
Post a Comment