स्व संतोषी बाबू पिता जी हमेशा समाज को जागरूक करने का कार्य करते रहे : राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर द्वारा समाज के संरक्षक स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू जी की 20वी पुण्यतिथि पर आज वृद्धाश्रम सुक्खीपुर में सेवा समर्पण कर खाद्यान्न वितरण किया गया।इस मौके पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा है स्व संतोषी बाबू पिता जी हमेशा समाज को जागरूक करने का कार्य करते रहे और कहा कि माता पिता की सेवा समर्पण कभी खाली नहीं जाती 
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब ने कहा कि वृद्धाश्रम में लोगों का सेवा समर्पण करना पुनीत कार्य हैं।
कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि कायस्थ समाज के लिए बाबूजी संतोषी बाबू जी की सेवा समर्पण लोग आज भी करते है।
कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू ने कहा कि बच्चा भईया से माता पिता की सेवा करने की प्रेरणा लोगो को लेनी चाहिए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि जो लोग भी अपने माता पिता की सेवा किए उन्हें कभी कोई दुःख नहीं होता हैं। हमें अपने माता पिता का विशेष ध्यान देना चाहिए।एक समय आता है जब जम लोग भी इसी क्रम में आते हैं।अपने बच्चों को अभी से दादा दादी की सेवा करने के लिय प्रेरित करते रहे।
वृद्धाश्रम में सेवा समर्पण करने वाले में कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता उमेश श्रीवास्तव फूफा, रोहित श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, रवि श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home