जौनपुर। गुरैनी बाजार में इश्तियाक अहमद द्वारा नई फर्नीचर की दुकान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने दुकान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दुकान पर मजबूत एवं आकर्षक फर्नीचर, लोहे के जंगले, डिजाइनर दरवाजे तथा घर की साज-सज्जा से जुड़ा समस्त सामान उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ऑर्डर देने पर फर्नीचर के साथ-साथ शादी-विवाह से संबंधित संपूर्ण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इश्तियाक अहमद ने बताया कि पहले क्षेत्र के लोगों को बेहतर फर्नीचर और शादी के सामान के लिए शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गुरैनी बाजार में ही उचित दामों पर उच्च गुणवत्ता का सामान सहज रूप से मिल सकेगा। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय बाजार को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने दुकान खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया।
No comments
Post a Comment