जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जौनपुर ने कंपोजिट विद्यालय बीबीपुर, विकास खंड सिरकोनी के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कार्यालय आदेश के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को ग्राम प्रधान की शिकायत पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जांच में आरोप लगाया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय समय में मोबाइल पर अशोभनीय वीडियो देखने, विद्यालय के कार्यों में लापरवाही बरतने तथा बच्चों के माध्यम से निजी कार्य कराए जाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।
आदेश में यह भी उल्लेख है कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादीपुर, विकास खंड सिरकोनी से संबद्ध किया गया है।
मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी वि0 ख0 करंजाकला व वि0 ख0 सुजानगंज जौनपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
No comments
Post a Comment