जौनपुर। वार्ड में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के पूर्ण होने पर सभासद अबुज़र शेख ने वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए विकास के वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।
सभासद ने बताया कि मोहल्ला बलोच टोला, चाचकपुर रोड, गली नंबर-2, गली नंबर-3, गली नंबर-4, गली नंबर-5 तथा नववाना वाली गली में विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के प्यार, विश्वास, समर्थन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने सभी नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वार्ड के शेष विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएंगे। क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
No comments
Post a Comment