जनपद जौनपुर में संचारी दस्तक अभियान का शुभारंभ

जनपद जौनपुर में संचारी दस्तक अभियान का शुभारंभ
जौनपुर, 05 अक्टूबर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला टी.बी. चिकित्सालय परिसर से हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शपथ ग्रहण कराते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टी.बी. हॉस्पिटल से गांधी तिराहा तक निकाली गई।
अभियान 05 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। बुखार, सर्दी-जुकाम, क्षय रोग से ग्रसित मरीजों व कुपोषित बच्चों की पहचान कर उपचार कराया जाएगा।
मुख्य उद्देश्य
अभियान का मकसद डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण है। इसके लिए साफ-सफाई, जल निकासी, झाड़ी कटान, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग व प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की जाएगी।
जनता से अपील
सीएमओ डॉ. सिंह ने कहा कि लोग घरों में पानी न जमने दें, कूलर खाली रखें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि यह डेंगू-मलेरिया का मौसम है, ऐसे में सावधानी ही बचाव है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. बी.सी. पंत, डॉ. राजीव कुमार यादव, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सफाई कर्मी, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां व नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

No comments

Post a Comment

Home