छठ पर्व पर सुरक्षा को लेकर एएसपी नगर ने किया घाटों का निरीक्षण

छठ पर्व पर सुरक्षा को लेकर एएसपी नगर ने किया घाटों का निरीक्षण
(सोहराब)
जौनपुर, 26 अक्टूबर 2025। आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने रविवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी नगर ने निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ। साथ ही जल पुलिस एवं गोताखोर दल को सतर्क रखा जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाकर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

No comments

Post a Comment

Home