मां दुर्गा विसर्जन हेतु शक्ति कुंड का पूजन-अर्चन, प्रशासन ने की व्यवस्थाओं का जायजा

मां दुर्गा विसर्जन हेतु शक्ति कुंड का पूजन-अर्चन, प्रशासन ने की व्यवस्थाओं का जायजा
(सोहराब )
जौनपुर। शारदीय नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन हेतु बनाए गए शक्ति कुंड विसर्जन घाट का बुधवार की शाम भव्य पूजन-अर्चन किया गया। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल एवं महासचिव मनीष गुप्ता ने विधिवत पूजा कर मां दुर्गा से जनकल्याण की कामना के साथ विसर्जन कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। इस पूजन-अर्चन की वैदिक विधि-विधान से संपन्नता पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने कराई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शक्ति कुंड पहुंचे और सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पूजन-अर्चन कार्यक्रम में महासमिति के संरक्षक विंध्याचल सिंह, मोती लाल यादव, लालचंद निषाद, दीपक श्रीवास्तव, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, विजय सिंह, गौरव श्री, रत्नेश सिंह, संतोष मौर्य, विजय गुप्ता सहित महासमिति के तमाम पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महासमिति की ओर से बताया गया कि प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु शक्ति कुंड पर हर वर्ष की भांति इस बार भी विशेष व्यवस्था की गई है। चारों ओर बैरिकेडिंग, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा सुरक्षा बलों की मौजूदगी से वातावरण श्रद्धा और सुरक्षा से सराबोर रहेगा। साथ ही नगर पालिका द्वारा घाट पर साफ-सफाई व स्वच्छता की विशेष तैयारी की गई है।
पूजन-अर्चन और निरीक्षण कार्यक्रम का समापन सामूहिक जयकारों के साथ हुआ। भक्तों ने माता रानी से प्रदेश और जनपद की खुशहाली व समृद्धि की मंगल कामना की।
इस संबंध में जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

No comments

Post a Comment

Home