जिलाधिकारी ने जाति प्रमाण पत्र प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
जौनपुर 09 अक्टूबर, 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित तहसीलदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुरूप कार्यवाही करते हुए सभी प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए।
डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी अपील की कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने हेतु सभी अधिकारी एवं नागरिक अपने सकारात्मक सुझाव समर्थ पोर्टल पर अवश्य दर्ज करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment