जौनपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को जी.एच.के. हॉस्पिटल एंड हेल्थ इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक, उमरपुर जौनपुर के परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर रोज़ा इफ्तार किया।
इफ्तार के बाद मौलाना जावेद अंसारी ने नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने भी हाथ उठाकर समाज में शांति और तरक्की की दुआ की।
इफ्तार पार्टी का आयोजन डॉ. एम्बर खान (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. सैफ हुसैन खान (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सरफराज, डॉ. फैज, डॉ. फहीम, एडवोकेट बिलाल अंसारी, मोहम्मद फैज, आदर्श मौर्य, जय हिंद मौर्य, डॉ. चंद, मिर्जा जावेद सुल्तान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए रमजान के पाक महीने की अहमियत पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
No comments
Post a Comment