जौनपुर 09 अक्टूबर, 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आगामी 12 अक्टूबर 2025 को जनपद जौनपुर में सम्पन्न होगी। परीक्षा के लिए जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा होगी। आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में कक्ष निरीक्षकों का दो स्तरीय प्रशिक्षण आज तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कुल 1517 कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षक और 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षक शामिल रहे।
प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
परीक्षा समय-सारणी इस प्रकार होगी:
प्रथम पाली: प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
द्वितीय पाली: अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
अभ्यर्थियों का प्रवेश: प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ
प्रवेश द्वार बंद: परीक्षा प्रारम्भ होने से 45 मिनट पूर्व
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे समर्थ पोर्टल पर विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की संकल्पना को साकार करने हेतु अपने मूल्यवान सुझाव अवश्य दर्ज करें, ताकि जौनपुर को इस अभियान में शीर्ष स्थान दिलाया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोग द्वारा नियुक्त समन्वयक पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय एवं राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment