विद्यालय में चोरी की घटना, ताला तोड़कर स्टेपलाइजर ले गए चोर
जौनपुर। शिकारपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर स्टेपलाइजर चोरी कर लिया। सुबह जब विद्यालय का रसोइया पहुँचा तो ताले टूटे हुए देख दंग रह गया। उसने तुरंत प्रधानाध्यापिका फूलकली यादव को सूचना दी।
सूचना पाकर प्रधानाध्यापिका मौके पर पहुँचीं और पूरे मामले की जानकारी पुलिस चौकी शिकारपुर को दी। उन्होंने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी विद्यालय पहुँच गए। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और घटना को लेकर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने का केंद्र है, और ऐसी घटनाएँ बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर डालती हैं। उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक सुराग जुटाए जा रहे हैं।
No comments
Post a Comment