सर्पदंश से मृतक के परिजनों को मिला चार लाख की आर्थिक सहायता
जौनपुर 24 सितम्बर, 2025 - विगत दिनों सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखमीपट्टी निवासी सियाराम पुत्र स्नेही का सर्पदंश से निधन हो गया था। इस दुखद घड़ी में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ0प्र0 श्री गिरीश चन्द्र यादव ने लखमीपट्टी गांव पहुँचकर शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
उन्होंने मृतक सियाराम की पत्नी श्रीमती रितु यादव को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत रु. 4,00,000 (चार लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, उप जिलाधिकारी सदर सन्तवीर सिंह, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजकेसर पाल, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment