पूर्व प्रधानाचार्य वसी हैदर का निधन, आज सुबह 9 बजे लपरी में सुपुर्द-ए-ख़ाक
जौनपुर। ग्राम लपरी, ब्लॉक शाहगंज निवासी एवं राजकीय इंटर कॉलेज सीधी (मध्य प्रदेश) के पूर्व प्रधानाचार्य वसी हैदर इब्ने गुलाम हुसैन का सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 10 सितंबर को सुबह 9 बजे आबाई कब्रिस्तान लपरी में किया जाएगा।
मरहूम वसी हैदर शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2000 में सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रज़ा डी.एम. (शिया) इंटर कॉलेज, जौनपुर में उप-प्रबंधक (2007–2012) के रूप में सक्रिय रहे। उनकी मिलनसार तबीयत और नेकनामी के कारण वे पूरे क्षेत्र में सम्मानित शख़्सियत माने जाते थे।
वे पूर्व प्रधान गुलाम हुसैन साहब के सुपुत्र थे और अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं — डॉ. अहमद अली ख़ान (मध्य प्रदेश) तथा डॉ. अहमद हसन ख़ान (जयपुर)।
उनके इंतिक़ाल से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
No comments
Post a Comment