जौनपुर/प्रयागराज/अमेठी | 03 अगस्त 2025
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों के लिए अगले 3 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जिन ज़िलों में यह मौसम गतिविधियाँ संभावित हैं, उनमें अमेठी, भदोही, फ़तेहपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और रायबरेली शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर तेज़ हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे जनहानि या संपत्ति को नुकसान पहुँच सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले कुछ घंटों तक घर के भीतर ही रहें और अति आवश्यक स्थिति में ही बाहर निकलें।
जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने आपातकालीन टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग और स्वास्थ्य केंद्रों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
लोगों से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन पर मौसम से जुड़ी अपडेट पर नज़र बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
No comments
Post a Comment