उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी विकास यादव हुए सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी विकास यादव हुए सम्मानित
जौनपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाही किला परिसर में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए योग प्रशिक्षक विकास यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आकांक्षा हाट दिवस के अंतर्गत आयोजित समारोह में विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर अभिभूत विकास यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी गुरु मां, बाबू जी, परमगुरु स्वामी रामदेव एवं जौनपुर के रामदेव के नाम से प्रसिद्ध योग गुरु अचल हरीमूर्ति के आशीर्वाद को दिया।

विकास यादव ने अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (IPS), क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कमल, डीएचएमओ डॉ. मनीषा अवस्थी, एवं डीपीएम आयुष विभाग धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह सम्मान जनपद में योग जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में उनके सतत प्रयासों का परिणाम है।

No comments

Post a Comment

Home