
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज भी तेज बिकवाली देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी तक गिरकर 14644 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 14889 तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 17921 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 18248 तक पहुंचा था। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 15227 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 15549 तक पहुंचा था।
ऑयल एंड गैस इंडेक्स में कमजोरी
आई.टी., ऑटो, मीडिया, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.9 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 0.25 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 1 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.8 फीसदी की कमजोरी आई है।
बैंक निफ्टी में तेजी
हालांकि आज बैंकिंग, एफ.एम.सी.जी. और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 22,770 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 2 फीसदी और बी.एस.ई. के पावर इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 30 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 30,465 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 1.5 अंक गिरकर 9,428 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है।
No comments
Post a Comment