मेडिकल कॉलेज जौनपुर में एमबीबीएस व पैरामेडिकल छात्रों को टैबलेट वितरित

मेडिकल कॉलेज जौनपुर में एमबीबीएस व पैरामेडिकल छात्रों को टैबलेट वितरित
मा. राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया वितरण, डिजिटल शिक्षा को बताया समय की मांग
जौनपुर, 2 अगस्त 2025:उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव ने एमबीबीएस व पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु टैबलेट वितरित किए।

इस अवसर पर मा. मंत्री श्री यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी संसाधनों तक पहुंच सुलभ होगी। सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।” उन्होंने बताया कि यह पहल प्रदेश सरकार की डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री जी ने कहा कि “सरकार का उद्देश्य केवल उपकरण देना नहीं, बल्कि छात्रों को तकनीक से जोड़ना और शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाना है। इससे छात्र ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, शैक्षणिक ऐप्स और डिजिटल कक्षाओं का भरपूर लाभ उठा सकेंगे।”

नोडल अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को डिजिटल जागरूकता के तहत साइबर सुरक्षा, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग से बचाव व अनुचित कंटेंट से दूरी बनाए रखने जैसी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. रूचिरा सेठी, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. ए. जाफरी, डॉ. भारती यादव (विभागाध्यक्ष, एनॉटॉमी), ले. कर्नल डॉ. सी.बी.एस. पटेल, डॉ. मुदित चौहान, डॉ. आदर्श यादव, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. प्रियंका, डॉ. अर्चना।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कार्यालय लिपिक सुशील कुमार, अंकित जायसवाल, प्रभात गुप्ता, राजन प्रजापति, आकाश शर्मा, शुभम यादव, तथा सहायक कर्मचारी जगरोशन चौहान, विपिन, सौरभ, दिग्विजय, विजय सहित बड़ी संख्या में एमबीबीएस व पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home