मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जौनपुर का किया गया औचक निरीक्षण
जौनपुर, 24 जुलाई 2025 – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर एवं संबद्ध जिला चिकित्सालय का आज औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के लिए नामित प्रो. (डॉ.) सी.पी. पाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज एवं प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार, प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कुशीनगर ने संस्थान पहुंचकर विभिन्न चिकित्सीय विभागों की स्थिति का मूल्यांकन किया।
निरीक्षण दल ने विशेष रूप से आपातकालीन सेवाएं (इमरजेंसी), ओपीडी, आईपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक तथा साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारियों द्वारा शासन को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रूचिरा सेठी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. ए.ए. जाफरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. आदर्श यादव एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.के. राय और डॉ. सैफ खान सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उद्देश्य से शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना एवं आमजन को सुचारु चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना है।
No comments
Post a Comment