जौनपुर: जिलाधिकारी ने पीली नदी पुनरुद्धार कार्य का किया निरीक्षण, शिव मंदिर जीर्णोद्धार का भी किया संकल्प

जौनपुर: जिलाधिकारी ने पीली नदी पुनरुद्धार कार्य का किया निरीक्षण, शिव मंदिर जीर्णोद्धार का भी किया संकल्प

जौनपुर, 01 जुलाई 2025 बदलापुर क्षेत्र में पीली नदी के पुनरुद्धार कार्य का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि 11 जून से शुरू हुई खुदाई अब तक 90% से अधिक पूर्ण हो चुकी है। 25 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष 20 से 22 किलोमीटर की खुदाई पूरी की जा चुकी है, जो कि बेहद सराहनीय है।

जिलाधिकारी ने इस कार्य में सहयोग देने वाले स्थानीय विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्र, उपजिलाधिकारी बदलापुर, सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन, जेसीबी संचालकों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर सभी के सहयोग से यह कार्य एक जनसहभागिता का उदाहरण बन गया है।

अपने जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र ने पीली नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर मंदिर के जीर्णोद्धार का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों में मंदिर का नया और सुंदर स्वरूप लोगों के सामने होगा। साथ ही नदी किनारे वृक्षारोपण का भी कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया तथा जनदान के माध्यम से एकत्र 50 क्विंटल चोकर को निराश्रित गोवंशों हेतु विभिन्न गोशालाओं में उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाडिया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments

Post a Comment

Home