कम्पोजिट स्कूल हंकारीपुर करंजकला जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

कम्पोजिट स्कूल हंकारीपुर करंजकला जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
जौनपुर। कम्पोजिट स्कूल हंकारीपुर करंजकला में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण एवं प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना था।

प्रधानाध्यापक साधना देवी ने कहा कि "वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। यदि पर्यावरण को संतुलित और प्रदूषणमुक्त रखना है तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। केवल वृक्ष लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।"

ग्राम प्रधान अनिल चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं का समाधान वृक्षारोपण के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

अध्यापक मो. इमरान अली ने पेड़-पौधों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि "वे न केवल छाया और फल देते हैं बल्कि औषधीय दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी हैं।"
विक्रम परमार ने क्षेत्र की स्वच्छ वायु और प्राकृतिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए इसे बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को अनिवार्य बताया।

शिक्षक संकुल निशा मिश्रा ने कहा कि "वृक्ष इस धरती के आभूषण हैं, इनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हमें न केवल वृक्ष लगाना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए।"

इस अवसर पर अनिल चौहान, साहब लाल यादव, राकेश भास्कर, प्रमिला देवी, निखिलेश सोनकर, विद्या चौहान, जूही सिंह, पिंकी, सीमा, सोनी, सुरेश सहित कई शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home