जौनपुर में दिव्यांगजन दुकान संचालन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन
जौनपुर, 02 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पुनर्वास योजना के अंतर्गत दुकान निर्माण/संचालन योजना के लिए जौनपुर जनपद को कुल 26 लक्ष्यों का आवंटन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 13 दिव्यांगजनों ने पोर्टल पर आवेदन किया था। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने जानकारी दी कि मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन (दिनांक 25 जून 2025) और जिला विकास अधिकारी के निर्देशन में दिनांक 02 जुलाई 2025 को जिला दिव्यांगजन कक्ष में पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया गया।
यह चयन प्रक्रिया राज्य सरकार की दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments
Post a Comment