अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान, 08 पर हुई कार्रवाई
जौनपुर, 02 जुलाई 2025 — परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जनपद में 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02 जुलाई को परिवहन विभाग की टीम द्वारा स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान 08 ऐसे स्कूली वाहन चिन्हित किए गए जो निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन वाहनों पर तत्काल प्रभाव से चालान एवं बंद करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने वाहनों को सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार कर ही संचालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान में परिवहन विभाग के समस्त प्रवर्तन कर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क पर चल रहे अनफिट वाहनों पर अंकुश लगाना है।

No comments
Post a Comment