विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, सभी विभाग रखें समन्वय : जिलाधिकारी

विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, सभी विभाग रखें समन्वय : जिलाधिकारी
जौनपुर, 23 मई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और उसकी सहयोगी वितरण कंपनियों द्वारा विद्युत वितरण कार्य किया जा रहा है। शासन स्तर पर बढ़ते वित्तीय भार और राजस्व घाटे के चलते विद्युत क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है। इन सुधारों से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में असंतोष की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न आने देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों को पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं, आईटीआई प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण देने, चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


No comments

Post a Comment

Home