जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा स्थित श्री संकट मोचन हनुमत दुर्गा मंदिर में मंगलवार सायंकाल भव्य आरती एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी एवं माँ दुर्गा की आरती में सहभागिता कर दर्शन-पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील यादव "मनमन" रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. पंकज मिश्रा के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती सम्पन्न हुई।
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य श्री विश्वनाथ मिश्रा, श्री सुमित साहू, श्री स्वराम शर्मा, श्री अर्पित गर्ग, श्री शुभम सोनी तथा मंदिर के माली श्री नंदकिशोर माली (नंदू) का विशेष योगदान रहा।
मंदिर परिवार ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक मंगलवार को इसी प्रकार भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
No comments
Post a Comment