जौनपुर:ज़िलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधि गण एवँ समस्त सम्मानित जन को अवगत कराया कि वर्तमान समय में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है, इस संबंध में अपने देश की आन बान शान की रक्षा कर रहे भारत के बहादुर सैनिकों की हौसला अफजाई करने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में मदद कर अपने देश को जीत के माध्यम से ऊंचाइयों पर ले जाने में हम जिस भी तरह से सहयोग कर सकते हों करेंगे। हम राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीयता के प्रति अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों को पूरा करने का संकल्प लेकर देश को नया मुकाम देने हेतु कटिबद्ध रहेंगे।
इन सभी के दृष्टिगत कल दिनांक 11 मई 2025 को जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के लोग अपने जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक तिरंगा रैली आयोजित करेंगे जो कलेक्ट्रेट जौनपुर के प्रांगण से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन जौनपुर तक जाएगी ।
इस तिरंगा रैली के माध्यम से हमारे सभी शिक्षक, बच्चे तथा विभाग के लोग दुश्मन देश को अपनी ताकत का अहसास भी कराएंगे जिसमें आप सभी अपने अपने विकासखंड के समस्त शिक्षकों, एवं नजदीकी विकास खण्ड के बच्चों, मदरसा शिक्षक तथा उनके विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित उक्त तिरंगा रैली में हमारे देश के बहादुर सैनिकों के हौसला अफजाई हेतु नारे एवं स्लोगन लिखे तख्त,बैनर, तिरंगे झंडे के साथ प्रातः 8:00 बजे कलेक्ट्रेट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
No comments
Post a Comment