जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार पूरे प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की जा रही है तथा लोगों को उनके जिले में ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड करंजाकला अंतर्गत ग्राम सभा खम्मौर पहुंचकर राज्यमंत्री ने दिवंगत ग्राम प्रधान डॉ. राम जनम यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। विगत दिनों दुर्घटना में हुई उनकी मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने उनकी पत्नी गीता देवी को पंचायत कल्याण कोष से 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।
राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार हर दुख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment