जौनपुर।केरारकोट बलुआघाट जौनपुर निवासी छात्रा कुबा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुबा St. Patrick Senior Secondary School की छात्रा हैं।
कुबा की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि उसने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता से पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है।
विद्यालय के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने कुबा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में भी खुशी एवं उत्साह का माहौल है।
No comments
Post a Comment