जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 — निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला, श्री श्रवण कुमार यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा 366 जौनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम भेंट कर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट महोदय ने श्री यादव के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं कार्य के प्रति समर्पण अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री यादव एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी टीम के समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।
No comments
Post a Comment