मेडिकल कालेज, जौनपुर में मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस


जौनपुरः राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश शासन के मन्शा के अनुरूप उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर की प्राचार्या प्रो० डा० रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए०ए० जाफरी के दिशा निर्देश में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, डा० मुदित चौहान द्वारा दिनांक 31 मई, 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। मेडिकल कालेज के उप प्राचार्य, प्रो० डा० आशीष यादव ने बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के खतरों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सरकारों को तंबाकू नियंत्रण की नीतियों को और सख्ती से लागू करने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम "चमकदार उत्पाद, काली मंशाः आकर्षण का पर्दाफाश" है। तंबाकू एक धीमा जहर है। चाहे वह सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या खैनी के रूप में हो- यह हमारे शरीर को भीतर से खोखलाकर देता है। तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियाँ होती हैं। सबसे दुखद बात यह है कि इसका प्रभाव केवल उपभोक्ता पर नहीं बल्कि उसके आस पास रहने वालो पर भी पड़ता है। 
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० डा० ए०ए० जाफरी द्वारा बताया गया कि तंबाकू का संवन केवल फेफड़ों या हृदय को ही नहीं, बल्कि शरीर के बाहरी अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "हथेलियों या उंगलियों की त्वचा का काला पड़ना, रूखापन या झुर्रियाँ कहा जाता है, एक सामान्य लक्षण है जो लम्बे समय तक तंबाकू के सेवन से विकसित होता है। यह त्वचा की रक्त संचार प्रणाली पर असर डालता है और आंगों की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। कार्यक्रम के अगले क्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में प्रोजेक्टर पर तम्बाकू के सेवन से हो रहे दुष्प्रभावों को विडियों क्लीप दिखाकर जन-जागरूक किया गया कि जीवन के लिए यह कितना खतरनाक है। फिर भी लोग इसका सेवन करने से नहीं डरते है। चिकित्सको ने उपस्थित मरीजो एवं तीमारदारो को बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तम्बाकू से मुक्ति चाहिए तो वे मेडिकल कालेज में कम्युनिटी मेडिसिन एवं साइकेट्री विभाग में आकर सलाह लेकर उपचार करा सकता है। 
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक, डा० सी०बी०एस० कर्नल पटेल, डा० अरविन्द पटेल, डा० जितेन्द्र कुमार, डा० विनोद वर्मा, डा० नवीन सिंह, डा० आदर्श यादव,डा० तुमुल नन्दन, डा० पूजा पाठक, डा० तम्मा राजा राव, डा० रिनु कुमार एवं नर्सिंग आफिसर तथा मेडिकल सोसल वर्कर व अन्य कर्मचारी, मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home