हीट वेव (लू) के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु लगातार तीसरे दिन सेमिनार का किया गया आयोजन

जौनपुरः भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से "उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर" की प्राचार्या प्रो० डा० रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए०ए० जाफरी के दिशा निर्देश में जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन सेमिनार का आयोजन किया गया। डा० विनोद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज जौनपुर, ने हीट स्टोक के बारे में पुनः विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, जिसमें अत्यधिक गर्मी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों के लिए अधिक खतरनाक हो सकती है। बताया कि आने वाले समय में इस प्रकार के और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने अपने-अपने विचार साझा किए, इस अवसर पर मेडिकल कालेज के चिकित्सक, प्रो० भारती यादव, डा० चन्द्रभान, डा० आदर्श यादव, डाo स्तुति, डाo पलाश रतना, डाo अर्चना, डा० अलिसा अंजुम, डाo पंकज व अन्य चिकित्सक तथा MBBS छात्र व पैरामेडिकल छात्र व कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments

Post a Comment

Home