अत्यधिक गर्मी के कारण विद्यालय समय मे हुआ बदलाव

जौनपुर:बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी जौनपुर की अनुमति दिनांक 18.04. 2025 के क्रम में जनपद के बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक/ सी०बी०एस०ई०/आई०सी०ए०ई०/उ०प्र० बोर्ड / मान्यता प्राप्त / मदरसा / सहायता प्राप्त एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा 01 से कक्षा 08) तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 19.04.2025 से अग्रिम आदेश तक विद्यालय समयावधि प्रातः 07:30 से अपरान्ह 12:30 बजे तक किया जाता है। उक्त आदेश का अनुपालन कडाई से किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

No comments

Post a Comment

Home