( सोहराब अंसारी)
जौनपुर:आज दिनांक 2-4-2025 को प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर वि.खंड करंजाकला में नवीन नामांकन,शारदा संगोष्ठी ,वार्षिकोत्सव एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शारदा संगोष्ठी में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों से अपेक्षा की कि वह स्कूल चलो अभियान को बेहतर ढंग से सम्पादित करें।ज़िलाबेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश में जौनपुर के प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सभी एसआरजी, एआरपी,शिक्षक संकुल व अन्य समस्त शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बधाई दी।विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे।इसके बाद10 नए छात्र-छात्राओं का नवीन नामांकन कक्षा 1 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीद्वारा किया गया ,और उन नवीन बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती फूलकली यादव ने टीका लगाकर एवं माला पहना कर स्वागत किया।साथ ही,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए तैयारी में मदद मिलेगी। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का महत्व जीवन में अत्यधिक है और हमें हमेशा अपने उद्देश्य की ओर मेहनत से अग्रसर रहना चाहिए।जिला बेसिक अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय के निपुण होने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती फूलकली यादव एवं समस्त स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की।उन्होंने बच्चों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती फूलकली यादव ने एआरपी करंजाकला जगदीश यादव,संदीप कुमार चौधरी को मोमेंटो देकर स्वागत किया।बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय को विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर ,प्रबंध समिति अध्यक्ष जयप्रकाश , ऊषा देवी , इंद्रा सरोज ,चंद्र रेखा,अंगबाड़ी कार्यकत्री गायत्री पाल ,रेखा पाल शिक्षक अनिल कुमार यादव,शैलेन्द्र पाल,श्रीपाल यादव,इंदु प्रकाश यादव जिला महामंत्री अटेवा,श्रीमती नुजहत अंसारी श्रीप्रकाश मौर्य,बृजेश पांडेय और स्थानीय नागरिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने इस कार्यक्रम को एक नई दिशा और प्रेरणा देने वाला बताया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया।
No comments
Post a Comment