नगर क्षेत्र जौनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान में किये 17 नामांकन

नगर क्षेत्र जौनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान में किये 17 नामांकन
नगर क्षेत्र जौनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान में किये 17 नामांकन
जौनपुर:आज दिनांक 17 अप्रैल, 2025 को नगर क्षेत्र जौनपुर में अवस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिपाह (कक्षा 1 से 8) में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया । नगर शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल एवं सभासद अबुजर शेख का बुके देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की तथा उपस्थित जनों से अपील की कि आप सभी अपने बच्चों के रहने-खाने में भले ही थोड़ी बहुत कमी कर दें परन्तु शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न करें, क्योंकि यदि आपका बच्चा शिक्षित हो गया तो वह अपने परिवार ही नहीं अपितु समाज एवं राष्ट्र के विकास में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, सभासद अबुजर शेख, कम्पो विद्यालय सिपाह के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं नगर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ उनके कार्यालय के कार्मिकों द्वारा अचला देवी घाट से ईरानी बस्ती तक डोर टू डोर अभिभावकों से सम्पर्क करके 17 नये नवीन नामांकन मौके पर ही किया गया। इस अवसर नगर ए0आर0पी0 सतीश मौर्य, शिक्षक संकुल दुर्गेश नन्दन, उत्तम कुमार नगर प्रधानध्यापक,सहायक अध्यापक शिवानी सिंह, निधि श्रीवास्तव, प्रज्ञा दिवेदी,  विनय विश्वकर्मा, रवि एवं पंकज इत्यादि उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रा0वि0 पुलिस लाइन की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीतू सिंह ने किया।

No comments

Post a Comment

Home