स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ, मा0 मंत्री ने दिखाया हरी झण्डी

स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ, मा0 मंत्री ने दिखाया हरी झण्डी 

जौनपुर आज दिनांक 01.04.2025 को नगर पालिका परिषद जौनपुर के परिसर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रैली का उद्घाटन मा0 गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमती मनोरमा मौर्या चेयरमैन नगरपालिका जौनपुर, श्री आर0के0 पटेल विधायक मड़ियाहूॅ, डॉ0 दिनेश चंद्र जिलाधिकारी, जौनपुर एवं साई सीलम तेजा मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर द्वारा समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तथा स्कूल चलो अभियान तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।स्कूल चलो अभियान दो चरणों में किया जाना है- प्रथम चरण 01 अप्रैल, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई, 2025 से 15 जुलाई, 2025 तक चलाया जाना है, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, अध्यापक, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र अपने विद्यालय के सेवित क्षेत्र, मजरे, बस्ती एवं ईट भठ्ठों पर जाकर नामांकन अभियान चलायेगें। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी के द्वारा देखा गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्कूलों में नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया गया। इस शुभ अवसर पर सम्मानित अतिथियों द्वार 25 बच्चों को पुस्तक वितरण भी किया गया। तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिसर से जनपद स्तरीय रैली को मा0 मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जो अटाला मस्जिद, शाहीकिला मार्ग व चहारसू चौराहा मार्ग से होकर पुनः नगर पालिका परिषद जौनपुर के परिसर, जौनपुर में समाप्त हुई। डॉ0 दिनेश चंद्र जिलाधिकारी जौनपुर ने अपने उद्बोधन में सभी से अपील की कि इस बार जनपद जौनपुर नामांकन महाभियान में प्रथम स्थान पर हो इसके लिए एक भी बच्चा नामांकन से वंचित न होने पाए। कार्यक्रम के समापन पर डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सदस्य समस्त डीसी,समस्त एसआरजी,समस्त एआरपी व अन्य सभी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home