बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन


(सोहराब अंसारी)
जौनपुर:बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 08 मार्च 2025 को डायट, जौनपुर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री इशिता किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जौनपुर विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला तथा दिव्या शुक्ला, जिला दिव्यांग अधिकारी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर तथा सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा गॉधी की छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा से संबंधित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री इशिता किशोर ने बालिकाओं को आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अभिप्रेरित किया, बेटियों को अधिक अवसर दिया जाए, इमोशनल इंटेलिजेंस पर अधिक ध्यान दिया जाए, निर्णय लेने में फाइनेंशियल पर अधिक ध्यान देने, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा संरक्षा पर ध्यान देने तथा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और बेटियों को जिंदगी में बड़ा लक्ष्य रखने के लिए समझाते हुए खुद पर भरोसा रखने की बात कही। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अनीता ने सभी से अपील किया कि बालिका शिक्षा को अधिक बढ़ावा दिया जाय। जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दहेज के प्रति जागरूक किया। दहेज रहित विवाह पर बल दिए जाने तथा दूसरों के लिए प्रेरणा बढ़ाने पर जोर दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी श्री राजीव पाण्डेय ने महिला दिवस के अवसर पर प्राचीन कल्पनाओं के साथ महान देवियों के बारे में जिक्र किया तथा बाल विवाह रोकने पर पूर्णतः बल दिया।बालिका सुरक्षा व सरंक्षा के बारे में अधिक ध्यान देने की अपील किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home