"हमारा आँगन हमारे बच्चे"कार्यक्रम का सफल आयोजन

"हमारा आँगन हमारे बच्चे"कार्यक्रम का सफल आयोजन 
जौनपुर (धर्मापुर ):आज दिनाँक 14-2-2025 को बीआरसी धर्मापुर के परिसर में समग्र शिक्षा के अंतर्गत "हमारा आंगन हमारे बच्चे"कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति सचेष्ट किया एवं महिला सशक्तिकरण में शिक्षा के योगदान पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति 2020 के प्ररिप्रेक्ष्य में प्रत्येक शिक्षक संकुल से आंगनबाड़ी में अध्यनरत बाल वाटिका के 18 बच्चों एवं कक्षा एक एवं कक्षा 2 से 12 बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम में आयोजित टी एल एम प्रदर्शनी का अवलोकन कर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कक्षा शिक्षण में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ श्री अभिषेक द्विवेदी ने नई शिक्षा नीति में बाल वाटिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।खंड विकास अधिकारी श्री कृष्ण मोहन यादव ने समाज में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम में एआरपी श्री राजू , महेंद्र कुमार यादव अखिलेश कुमार यादव ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।डायट प्रवक्ता श्री नीरज मणि त्रिपाठी ने शिक्षा के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन एआरपी उमेश चंद्र मिश्र ने किया ।

No comments

Post a Comment

Home