जौनपुर:अत्यधिक शीतलहर एवं ठण्ड के दृष्टिगत छात्राओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय, जौनपुर के अनुमति दिनांक 4.01.2025 के अनुपालन में जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में दिनांक 5.01.2025 से दिनाँक 12-01-2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त अवधि हेतु निम्नवत् दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन वार्डेन / अन्य स्टाफ द्वारा सुनिश्चित किये जाने के उपरान्त स्टाफ द्वारा विद्यालय छोड़ा जायेगा-
1 वार्डेन एवं अन्य शैक्षिक स्टाफ यह सुनिश्चित करें कि, अवकाश अवधि के उपरान्त बालिकायें समय से विद्यालय में उपस्थित हो जायें अन्यथा की स्थिति में वार्डेन एवं शैक्षिक स्टाफ जिम्मेंदार होगें।
2 सभी बालिकाओं को उनके माता-पिता को सुरक्षित रूप से सुपुर्द करनें के उपरान्त ही स्टाफ द्वारा विद्यालय छोड़ा जायेगा।
3 अवशेष खाद्यान्न सामग्री / दैनिक उपयोग सामग्री स्टाक पंजिका में अंकित करते हुए रसोइयों / चपरासी / चौकीदार के सहयोग से पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने के उपरान्त ही विद्यालय छोड़ा जायेगा।
4- अवकाश अवधि में बारी-बारी से चपरासी व चौकीदार, पी०आर०डी० / होमगार्ड जवान के साथ विद्यालय की परिसम्पत्तियों की देखभाल करेंगे। ध्यान रहे ड्यूटी पर दूसरे कर्मी के आने के उपरान्त ही विद्यालय को सम्बन्धित कर्मी द्वारा छोड़ा जायेगा। वार्डेन एवं लेखाकार भी अपने स्तर से विद्यालय की निगरानी रखेंगे। किसी भी लापरवाही के कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर सम्बन्धित कर्मी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
5- चपरासी व चौकीदार द्वारा प्रेरणा पोर्टल एप पर एवं पी०आर०डी० / होमगार्ड जवान द्वारा उपस्थिति पंजिका पर अपनी उपस्थिति दी जायेगी। जिसकी समीक्षा नियमित रूप से वार्डेन द्वारा की जायेगी।
6- विद्यालय में अवकाश अवधि में समस्त वार्डेन, शैक्षिक स्टाफ, रसोइयों व लेखाकार को किसी भी समय विद्यालय कार्य हेतु बुलाया जा सकता है। अतएव उक्त समस्त स्टफि वे लेखाकार सम्पर्क में रहेंगे तथा बुलाये जाने पर तत्काल विद्यालय / कार्यालय में उपस्थित होंगे।
7- उक्त अवधि में कक्षा 9 एवं 10 की कक्षायें ऑनलाइन संचालित की जायेगी।
No comments
Post a Comment