पुलिस टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक तमंचा व एक ज़िंदा कारतूस बरामद

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
 
डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 रवि प्रकाश मय हमराह हे0का0 रामचन्दर यादव, हे0का0 शिवबदन प्रसाद द्वारा मुखविर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 04.01.2025 को समय 05.10 बजे मैरादखान पुलिया बहदग्राम बमैला से 01 अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र अशोक गौतम निवासी नैपुरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया गिरफ्तारी / बरादगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 002/2025 धारा 3/25 ARMS ACT थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. राहुल कुमार पुत्र अशोक गौतम निवासी नैपुरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण –*
 एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम* 
1. थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 श्री रविप्रकाश (चौकी प्रभारी )थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 शिवबदन प्रसाद थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4. हे0का0 रामचन्दर यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

No comments

Post a Comment

Home