बुज़ुर्ग हमारा स्वाभिमान और धरोहर है, इनका सम्मान करें- बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर

जौनपुर :बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डा गोरखनाथ पटेल ने अपनी पूरी टीम के साथ वृद्धआश्रम सुखखिपुर पहुँच कर बुज़ुर्गो के साथ नया साल मनाया। सभी बुज़ुर्गो का हाल पूछा और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की। साथ ही साथ सभी बुज़ुर्गो में चवनपराश वितरित किया गया।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वृद्धआश्रम में गर्म पानी की व्यवस्था के तौर पर गीजर और 50लीटर के आर ओ की व्यवस्था की।बीएसए के इस कार्य से बुज़ुर्गो के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई और उनके द्वारा पूरी टीम और बीएसए को दिल से दुआएं,आशीर्वाद और नव वर्ष की मंगल कामनाएं की गई। डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि हमें अपने बुज़ुर्गो को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।बड़े बुज़ुर्गो का आदर करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है।इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,वित्त एवंम लेखाधिकारी बेसिक राजू कुमार पांडेय, वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय (पंकज), ए आर पी राजू सिंह,विजय शर्मा,डी सी विशाल उपाध्याय,डीसी रज़ा हसन, डीसी दुर्गेश पटेल,डीसी सत्येंद्र गुप्ता, डीसी शशि धर उपाध्याय, अजय यादव, एसआरजी अजय मौर्या, एसआरजी कमलेश यादव व अन्य मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home